समान अवसर प्रकोष्ठ | भारतीय प्रबंध संस्थान लखनऊ
IIM Lucknow

समान अवसर प्रकोष्ठ

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आईआईएम लखनऊ में स्थापित समान अवसर प्रकोष्ठ, वंचित समूहों जैसे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर)/दिव्यांगजन/ईडब्ल्यूएस के लिए नीतियों और कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन पर निगरानी रखेगा। यह प्रकोष्ठ अल्पसंख्यक महिलाओं के कल्याण पर भी ध्यान देगा।

संस्थान में स्थापित समान अवसर प्रकोष्ठ जाति, पंथ, लिंग, धर्म आदि आधार पर भेदभाव से हटकर, सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने हेतु सकारात्मक कार्यों को सुविधाजनक बनाने वाले वाहक का कार्य करेगा। भेदभाव की धारणा को खत्म करने और संस्थान के सर्व-समावेशी विकास हेतु स्वस्थ चर्चा के लिए , यह एक सामाजिक रूप से मिलनसार परिवेश तैयार कर सकता है।

प्रकोष्ठ की संरचना इस प्रकार है:

अध्यक्ष - प्रो. अमिता मितल

सदस्य:
  • प्रो. पायल मेहरा
  • प्रो. विजय पाल सिंह
  • श्री विजय प्रकाश कौशल्यायन, प्रबंधक (सीएस)
  • सुश्री सीमा शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी
  • श्री आनंद कुमार सेठ, प्रशासनिक अधिकारी

शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करने के लिए, कृपया फॉर्म को डाउनलोड करें और बताए गए निर्देशों के अनुसार भरें। कृपया विधिवत भरे गए फॉर्म को हस्ताक्षर के साथ caooffice@iiml.ac.in पर भेजें।